सिकंदरा (दिलीप शर्मा) सिकराय विधानसभा क्षेत्र में आगामी पंचायती राज चुनाव की तैयारियों व रणनीति पर चर्चा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन 12 अगस्त 2021 को दोपहर पटवारी मैरिज गार्डन सिकराय में आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती ममता भूपेश , खाजूवाला (बीकानेर) विधायक गोविंदराम मेघवाल, महेन्द्र सिंह गुर्जर प्रदेश सचिव व पूर्व विधायक नसीराबाद, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओढ साहब व अन्य जिला संगठन पदाधिकारियों की उपस्थिति रही कार्यक्रम में चुनाव संचालन समिति, विशेष आमंत्रित सदस्य व पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सादर अपेक्षित रही। विधायक के द्वारा सभी चरणों में होने वाले चुनावों की पंचायत स्तर से लेकर तहसील स्तर तक कि कूटनीति और covid19 से बचने तक कि सारी व्यवस्थाएं ओर प्रशासन सुविधा आदि के बारे मे विशेष नीति बनाई गई। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय पर मेरा और पार्टी के कार्यकर्तओं का हर समय एक विशेष योगदान रहेगा और नियमावली के अनुसार चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होगी । किसी भी तरह की लापरवाही या अन्य जनविरोधी गतिविधियों के लिए पुलिस प्रशासन को जिम्मेदारी दी गई ।