जयपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राजस्थान के उदयपुर जिले में राष्ट्रीय नवसंकल्प चिंतन शिविर का आयोजन करने जा रही है जिसकी की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। इस चितंन शिविर में संपूर्ण देश से राष्ट्रीय कांग्रेस के 500 से अधिक नेता भाग लेने वाले हैं।
इस शिविर में, कांग्रेस को विभिन्न राज्यों में मिली करारी हार एवं विभिन्न राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर एवं आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चिंतन और मंथन किये जाने की संभावना है।
राहुल गांधी सहित 74 नेता ट्रेन से जायेंगे
इस चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 74 अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ वाया ट्रेन उदयपुर पहुंचने वाले हैं। ताकि राहुल गांधी की छवि आम लोगों के बीच आम आदमी के तौर पर पेश की जा सके। राहुल गांधी मेवाड़ एक्सप्रेस) से यात्रा कर उदयपुर आएंगे। सीडब्ल्यूसी मेम्बर रघुवीर मीणा ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस के 74 बड़े नेताओं के साथ ट्रेन से उदयपुर आएंगे।
सीडब्ल्यूसी मेम्बर रघुवीर मीणा ने बताया कि राहुल गांधी 12 मई शाम को हजरत निजामुद्दीन से मेवाड़ एक्सप्रेस में बैठेंगे और 13 मई को सुबह 7 बजे उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर आएंगे। यहां कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी का स्वागत किया जाएगा। सिटी स्टेशन से कारों के काफिले के साथ राहुल गांधी शिविर स्थल ताज अरावली पहुंचेंगे।
ताज अरावली में ठहरेंगे ये बडे नेता
चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए कांग्रेस के बड़े नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह समेत 150 कांग्रेस ताज अरावली होटल में ठहरने वाले हैं। इसके अलावा 350 नेता अनंता रिसॉर्ट, ओरिका रिसॉर्ट समेत अन्य होटलों में ठहरेंगे।