अंतर्राष्ट्रीय जंबूरी की तैयारियां तेज भारतीय प्रशासनिक सेवा के 22 अधिकारी देंगे सेवाएं

कोटा 10 जुलाई, राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर से जारी सूचना पर पाली जिले के रोहिट में होने वाली भारत स्काउट गाइड की अंतरराष्ट्रीय जंबूरी की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई है स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य की अध्यक्षता में अनेक अधिकारिक बैठकों के पश्चात श्री आर्य ने इसकी सफलता को लेकर विभिन्न समितियों का गठन किया है इस आयोजन में 50 हजार से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे इनमें भारत के चयनित प्रतिभागियों के अलावा 18 अन्य देशों के दल भी शामिल होंगे श्री आर्य द्वारा गठित विभिन्न समितियों में भारतीय प्रशासनिक सेवा के लगभग 22 अधिकारियों को शामिल किया गया है इसमें प्रिंटिंग कार्य फ्लेक्स प्रचार प्रसार स्मारिका प्रकाशन दैनिक बुलेटिन मीडिया व्यवस्था समिति में श्रीमती मुग्धा सिन्हा आईएएस, विमल चौहान सहायक स्टेट चीफ कमिश्नर, सुषमा सिंघवी ,पूरण सिंह शेखावत , दामोदर शर्मा दीपेश शर्मा, जसवंत सिंह राजपुरोहित, नरेंद्र खोरवाल ,श्रीमती दिव्या तथा नीरज जैन को शामिल किया है

सहायक स्टेट चीफ कमिश्नर विमल चौहान ने बताया कि समिति की प्रमुख श्रीमती मुग्धा सिन्हा की अध्यक्षता में समिति की बैठक जयपुर में शीघ्र ही आहूत होगी इसकी तैयारियों को लेकर पाली में अनेक बैठकें श्री आर्य की अध्यक्षता में संपन्न हो चुकी है वहीं रोहिट आयोजन स्थल पर स्थाई रूप से निर्माण कार्य प्रगति पर है राज्य सरकार ने इसके लिए ₹50 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान