जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी बैठक
संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
सभी विभाग बेहतर सामन्जस्य स्थापित करते हुए आयोजन का सफल बनाये-जिला कलक्टर
कोटा 18 जुलाई। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की बैठक जिला कलक्टर ओपी बुनकर की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला कलक्टर ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों को विभागवार जो जिम्मेदारिया एवं दायित्व सौंपे गये उनकों पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में ध्वजारोहण के बाद आयोजित होने वाली सलामी परेड में राजस्थान पुलिस, आरएसी व एनसीसी सीनियर विंग की टुकडियां ही भाग लेंगी। उन्हांेने आरटीओ को निर्देश दिये कि सामुहिक व्यायाम में भाग लेेने वाले बालक-बालिकों के लिए 1 से 13 अगस्त तक के लिए आने व जाने के लिए वाहन की व्यवस्था करें जिससे आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने निगम के उपायुक्त को निर्देशित किया कि स्टेडियम के आस-पास स्थित टॉयलेट की नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जाये। उन्हांेने केईडीएल के प्रतिनिधि को निर्देशित किया कि 13 अगस्त को फूल ड्रेस रिर्हसल, 14 को यूआईटी ऑडिटोरियम में आयोजित सांस्कृतिक संध्या एवं 15 अगस्त को महाराव उम्मेदसिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह में विद्युत की छीजत ना हो इसकी पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिये।
8 अगस्त तक भिजवायें आवेदन
जिला कलक्टर ओपी बुनकर ने सभी विभागों के कार्यालय अध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभाग/संस्थानों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले कार्मिकों, विशिष्टजनों, प्रतिभावान विद्यार्थियों को जिला स्तरीय समारोह में सम्मानित करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी की अनुशंषा के उपरांत 8 अगस्त तक कलक्ट्रेट की सामान्य शाखा में निर्धारित प्रपत्र में आवेदन-पत्र भिजवाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन राजकुमार सिंह, शहर बृजमोहन बैरवा, कोटा दक्षिण नगर निगम आयुक्त राजपाल सिंह़, कोटा उत्तर के उपायुक्त अशोक त्यागी, डीएसओ पुष्पा हरवानी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।