प्रेरक संघ ने दिया मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन

संवाददाता विष्णु भारद्वाज 
बारां ।

राजस्थान प्रेरक संघ ने जिला कलेक्टर राजेन्द्र विजय को प्रेरक संघ के अध्यक्ष गोविंद शर्मा के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
प्रेरक संघ की चंद्रकला गौड़ ने बताया कि 2003 से संविदा पर लगे हुए समस्त प्रेरकों से सरकार ने विभिन्न योजनाएं जैसे जनगणना, आधार सीडिंग, आवास योजना, शौचालय सहित अनेक कार्य बिना किसी मानदेय के करवाए गए थे। पिछली सरकार द्वारा मार्च 2018 से प्रेरकों को बेरोजगार कर घर बिठा दिया गया हैं। इसलिए प्रेरकों को संविदाकर्मी मानकर स्थाई रोजगार प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर धर्मराज पोटर, दयाराम मेघवाल, छीतरलाल मेघवाल, धनराज बैरवा, दौलतराम चौपदार, लक्ष्मी राठौर सहित कई प्रेरक मौजूद रहे |