अन्तर्राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी के समारोह
का उद्घाटन करेगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
जयपुर/ कोटा 20 दिसंबर,
भारत स्काउट गाइड की रोहिट पाली में आयोजित होने वाली 18वी अन्तर्राष्ट्रीय जम्बूरी
के भव्य विशाल ऐतिहासिक समारोह का उद्घाटन भारत सरकार की राष्ट्रपति महामहीम श्रीमती
द्रौपदी मुर्मू करेगी। स्टेट चीफ कमीशनर निरंजन आर्य व मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त एवं जम्बूरी चीफ
डॉ. के. के. खण्डेलवाल ने गत दिनो दिल्ली में राष्ट्रपतिजी से मुलाकात कर आयोजित होने वाले
अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम हेतु निवेदन किया जिसे उन्होने स्वीकृति प्रदान कर दी है ।
राजस्थान सरकार के मुख्यमन्त्री श्री अशोक गहलोत के अथक प्रयासों से 67 वर्षों के बाद
राजस्थान को इसकी मेजबानी मिल पाई है।
राजस्थान भारत स्काउट गाइड के सहायक स्टेट कमीश्नर विमल चौहान ने यह
जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान प्रदेश का यह सौभाग्य है कि मुख्यमन्त्री श्री गहलोत व
स्टेट चीफ कमीश्नर श्री आर्य के अथक प्रयासों से प्रदेश को स्काउटिंग के सबसे बड़े
विश्वस्तरीय आयोजन जम्बूरी की मेजबानी का अवसर मिला । महामहीम राष्ट्रपति जी 4 जनवरी
2023 को रोहिट पाली में अन्तर्राष्ट्रीय जम्बूरी का उद्घाटन करेगी तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र करेंगे विशिष्ट अतिथि श्री अशोक गहलोत मुख्यमन्त्री राजस्थान
सरकार तथा डॉ. अनिल जैन, अध्यक्ष भारत स्काउट गाइड होंगे । समापन समारोह के मुख्य
अतिथि देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी होगे
राज्य स्टेट सचिव पी.सी. जैन के अनुसार जम्बूरी में चयनित देश के विभिन्न राज्यों के
अलावा 18 विभिन्न देशो के लगभग 35000 से अधिक स्काउट गाइड रोवर रेंजर हिस्सा ले रहे
है तथा दिसम्बर माह के अन्त तक राज्य स्तरीय प्रशिक्षण का कार्य पूर्ण हो जायेगा । प्रदेश
पदाधिकारी पूरणसिंह शेखावत ने बताया कि जम्बूरी में राजस्थान प्रदेश से लगभग 13 हजार से
अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे है । प्रदेश के मुख्य द्वार नागौर मण्डल व 71 फिट ऊंचा
प्रतियागिता टावर अजमेर मण्डल द्वारा तैयार किया गया है जो सभी के आकर्षण का केन्द्र होगा।
श्री चौहान ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर श्री आर्य के नेतृत्व में राजस्थान का सबसे
बड़ा स्टेडियम तैयार करवाया गया है जहाँ स्काउटिंग के इस महाकुम्भ में विभिन्न राज्यों व देश
विदेश की विभिन्न संस्कृतियों से ओतप्रोत तथा देश के ख्यातिनाम कलाकार अपनी-अपनी
कलाओं की प्रस्तुति देंगे । राजस्थान सराकर के विभिन्न विभाग आयोजन की सफलता के लिए
रात-दिन इसकी तैयारियों में जुटे है ।