इनरव्हील क्लब कोटा नॉर्थ का पदभार ग्रहण समारोह संपन्न अध्यक्ष शिखा अग्रवाल एंव सचिव सुशीला मित्तल ने संभाला कार्यभार
संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 17 जुलाई। इनरव्हील क्लब कोटा नॉर्थ की सन 22-23 की कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह डिस्ट्रिक्ट 305 वाइस चेयरमैन श्रीमती स्वाति गुप्ता के सानिध्य में 16 जुलाई 2022 कों संपन्न हुआ । पूर्व अध्यक्ष गुरप्रीत आनंद ने श्रीमती शिखा अग्रवाल को कॉलर पहनाकर अध्यक्षीय पदभार एवं सचिव सुशीला मित्तल को पिन लगा कर सचिव पद का कार्य भार सौंपा। अध्यक्ष शिखा अग्रवाल ने आगामी सत्र की नई टीम का गठन किया। सचिव सुशीला मित्तल ने 15 दिनों के अंतराल में की गई गतिविधियों पर प्रकाश डाला ।
अधक्ष शिखा अग्रवाल ने अपने उदबोधन में पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए 3 आर के सिदधान्तानुसार काम करते हुए कचरे से सोना बनाना और व्यर्थ सामग्री को पुनः प्रयोग करने पर अपनी योजनाएं बताई। साथ ही बताया कि अनाथ बालिकाओं के सशक्तिकरण एवं असहाय बुजुर्गो के लिए उनकी जरूरतों को समय समय पर पूरा करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की जाएगी। एसोसिएशन के द्वारा दी गई थीम के अनुसार कार्य करते हुए सत्र 2022- 23 के लिए तय किए गए गोल पूरे किए जाएंगे।क्लब कोऑर्डिनेटर श्रीमती सरिता भूटानी ने सभी का आभार व्यक्त किया ।मंच संचालन एग्जीक्टिव मेंबर मधु बाहेती द्वारा किया गया।