बूंदी 15 जनवरी। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ द्वारा दीर्घकालीन सामुदायिक विकास कार्य एवं स्काउटिंग गाइडिंग सेवाओं हेतु दिए जाने वाले प्रतिष्ठित श्रीराम वाजपेयी दीर्घ सेवा सम्मान से सेवानिवृत्त व्याख्याता वरिष्ठ यूनिट लीडर व ट्रेनिंग काउंसलर रहे तेजमल नामा को सम्मानित किया गया।
संगठन के सचिव देवी सिंह सैनानी ने बताया कि भारत में स्काउटिंग गाइडिंग के संस्थापक श्री राम वाजपेयी की स्मृति में दीर्घकालीन समाज सेवा सामाजिक विकास कार्य एवं बालक बालिकाओं के विकास हेतु समर्पित व्यक्तित्व को चयन समिति द्वारा अभिशंसा पर यह सम्मान प्रदान किया जाता है । इस बार यह सम्मान तीस वर्ष से अधिक समय तक शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षक के रूप में कार्यशील रहे तेजमल नामा को दिया गया है। नामा बालक बालिकाओं को सुनागरिक निर्माण के कार्य में समर्पित रहे, विभिन्न कौशल प्रशिक्षण शिविरों में सेवा, एवं जंबूरी जेसे राष्ट्रीय गतिविधियों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है, सेवा निवृत्त नामा कोरोना ग्रस्त होने के बाद से स्वास्थ्य लाभ पर चल रहे हैं । स्काउट गाइड टीम ने उनके रजत ग्रह निवास पर पहुंचकर माल्यार्पण कर अभिनंदन किया एवं शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। वाजपेयी सेवा सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया।