लॉन्च होने वाले Realme C30s की कीमत सामने आयी, जानें यहाँ पूरा विवरण

जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता Realme 14 सितंबर को भारत में अपना Realme C30s लॉन्च करने के लिए तैयार है। लॉन्च से पहले, कंपनी ने खुलासा किया है कि स्मार्टफोन सिंगल रियर कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप नॉच के साथ आएगा। इसके अलावा आधिकारिक टीज़र यह भी पता चला है की स्मार्टफोन नीले और काले रंग में उपलब्ध होगा। अब लॉन्च से पहले, हैंडसेट की कीमत के बारे में ऑनलाइन जानकारी दी गई है।

Realme C30s की संभावित कीमत
TheCluesTech की एक रिपोर्ट के अनुसार, Realme C30s के दो स्टोरेज वेरिएंट में आने की संभावना है। 2GB RAM + 32GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 7,999 रुपये, 3GB RAM + 32GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 8,799 रुपये होने की संभावना है। Realme C30s ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन भारत में अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर बिक्री के लिए जाएगा।

Realme C30s के संभावित फीचर्स
Realme C30 में 6.5-इंच डिस्प्ले के साथ आने की पुष्टि की गई है जो 88.7% प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात प्रदान करता है। स्मार्टफोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा। प्रोसेसर की बात करें तो Realme C30s में एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स से संकेत मिलता है कि यह Unisoc T612 चिपसेट के साथ आ सकता है।

जैसा कि टीज़र में दिखाया गया है, यह एक सिंगल रियर कैमरा के साथ आएगा, जिसके पीछे एक एलईडी फ्लैश होगा। आधिकारिक Realme वेबसाइट पुष्टि करती है कि हैंडसेट 5,000 एमएएच की बैटरी से लैस होगा। यह सिंगल स्पीकर ग्रिल, चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ आएगा।

इसके अलावा, Realme जल्द ही भारत में Realme GT Neo 3T को बजट के अनुकूल Realme Narzo 50i Prime के साथ लॉन्च करने के लिए तैयार है।