जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने दो लोकप्रिय स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढोत्तरी की है। ये दोनों फोन Redmi 9A और Redmi 9A Sport हैं। कंपनी ने इनकी कीमतों को 300 रूपये तक बढ़ा दिया है। दोनों Redmi स्मार्टफोन की अपडेटेड कीमतों को Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon पर लिस्ट कर दिया गया है। आइयेन इन दोनों की नई कीमतों के बारे में जानते हैं।
Redmi 9A की बात करें तो स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। पहले भी इस फोन की कीमत में 200 रुपये और 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसे दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया था, जिसमें 3 जीबी + 32 जीबी शामिल है, जिसकी कीमत 7,499 रुपये और 2 जीबी + 32 जीबी है, जिसकी कीमत 6,799 रुपये है। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद, दोनों वेरिएंट अब क्रमशः 8,299 रुपये और 7,299 रुपये में उपलब्ध हैं।
बता दें कि Redmi 9A 6.53-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है जिसका रिज़ॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G25 प्रोसेसर है। 10, 5000mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी और 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
रेडमी 9ए स्पोर्ट
2GB रैम और 32GB स्टोरेज वाले Redmi 9A स्पोर्ट को 6999 रुपये से बढ़ाकर 7299 रुपये कर दिया गया है, जबकि 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को अब 7999 रुपये के बजाय 8299 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।
स्मार्टफोन में 6.53-इंच HD+ LCD, एक ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G25 SoC, 3GB तक रैम, Android 10 पर आधारित MIUI 12, चार्जिंग के लिए 3.5mm ऑडियो जैक माइक्रो-USB पोर्ट है। फोटोग्राफी के लिए इसमें f/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट में f/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का स्नैपर है। 5,000mAh की बैटरी है जो 10W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।