घमंडी हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मेरा उनसे झगड़ा भी हो गया: मेघालय राज्यपाल सत्यपाल मलिक

जयुपर। मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित पर बड़ा खुलासा किया है। मलिक ने कहा कि किसानों के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने गए तो पांच मिनट के भीतर ही उनसे मेरी लड़ाई हो गई। मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री बहुत बहुत अहंकारी थे।

मेघालय राज्यपाल ने रविवार को हरियाणा में एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा, " प्रधानमंत्री बहुत अहंकारी थे। जब मैंने उनसे कहा कि हमारे अपने 500 किसानों की मृत्यु हो गई, तो उन्होंने पूछा, 'क्या वे मेरे लिए मरे? तो "मैंने उनसे हां कहा, क्योंकि आप राजा हैं। वैसे भी, मेरा उनसे झगड़ा हो गया। उन्होंने मुझे अमित शाह से मिलने के लिए कहा और मैं उनसे मिलने गया। साथ ही उन्होंने कहा कि जब एक कुत्ता भी मरता है तो प्रधानमंत्री संवेदना पत्र लिखते हें जबकि ये तो देश के किसान हैं।

सत्यपाल मलिक के इस बयान के बाद कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें सत्यपाल मलिक को यह कहते हुए कहते हुए नजर आ रहे हैं कि "जब मैं अमित शाह से मिला, तो उन्होंने मुझसे कहा 'सत्या, उनका दिमाग खराब हो गया है। आप बेफिक्र रहें और हमसे मिलते रहें' ।" मलिक के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह कथित तौर पर पीएम मोदी का जिक्र कर रहे थे।
खड़गे ने ट्विटर पर लिखा, "मेघालय के राज्यपाल श्री सत्य पाल मलिक ऑन रिकॉर्ड कह रहे हैं कि पीएम किसानों के मुद्दे पर 'अभिमानी' थे और एचएम अमित शाह ने पीएम को 'पागल' कहा। संवैधानिक अधिकारी एक-दूसरे के बारे में ऐसी अवमानना के साथ बोल रहे हैं! नरेंद्र क्या ये सच है मोदी जी ?" जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अभी तक टिप्पणी पर प्रतिक्रिया नहीं दी है