प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी मंच पर छुए कार्यकर्ता द्वारा पैर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। वायरल वीडियों में प्रधानमंत्री मंच पर एक कार्यकर्ता के पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल प्रधानमंत्री यूपी में चुनाव प्रचार कर हैं। इस दौरान एक जनसभा में मंच पर एक कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री को श्रीराम जी की मूर्ति भेंट कर उनके पैर छुए तो प्रधानमंत्री ने उनके पैर छुने से मना किया और खुद प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ता के पैर छु लिये। प्रधानमंत्री का यह वीडियो तेजी से फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर किया जा रहा हैं

कौन था वह कार्यकर्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस बीजेपी कार्यकर्ता के पैर छुए वह जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार थें। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार से कहा कि वह संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता का आदर करते हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री झुके और जिलाध्यक्ष के पैर छू लिए।

बता दें कि प्रधानमंत्री ने रविवार को उन्नाव के असोहा ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत चंदनखेड़ा में चुनावी जनसभा आयोजित की जहां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा के लिए सरकार का मतलब एटीएम है। इनके लिए सत्ता ऐसी तिजोरी है जिससे पैसे निकालो और अपना घर भरो। सपा का मकसद सिर्फ पैसा कमाना है, और इनके राज में गुंडे माफिया पनपते है।

चरणजीत सिंह के बयान का नहीं किया विरोध
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, "पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा यूपी के अपमान करने पर सपा के किसी भी नेता ने विरोध नहीं किया। उन्होंने कहा, "कुछ दिन पहले पंजाब में वोट पाने के लिए यूपी के गरीब, दलित, पिछड़ों को गाली दिलवाई गई और तालियां बजाई गई लेकिन यहां के घोर परिवारवादी ने दिखाने के लिए भी इसका विरोध नहीं किया।"