प्राचार्य डॉक्टर केशव शर्मा ने स्वयंसेवक छात्र छात्राओं को योग का महत्व बताया
डीग, मास्टर आदित्येंद्र जी राजकीय महाविद्यालय, डीग में मंगलवार ,दिनांक 02-01- 2024 को राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय शिविर के चतुर्थ दिवस का शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर केशव शर्मा एवं वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉक्टर सतीश चंद्र अग्रवाल ने माँ शारदे के समक्ष दीप प्रजवलन के साथ किया।
महाविद्यालय परिसर में वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉक्टर सतीश चंद्र अग्रवाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं को विभिन्न योगासन करवाएं एवं सभी लोगो को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए अपनी दैनिक जीवन शैली में योग को अपनाने प्रेरित किया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर केशव शर्मा ने स्वयंसेवक छात्र छात्राओ को योग का महत्व बताया। महाविद्यालय परिसर मे बच्चो से सफाई करवाई। इस अवसर पर वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉक्टर ईशा शर्मा एवं अन्य संकाय सदस्य दिलीप सिंह, श्वेता, सीता शर्मा, सुरेंद्र, चंद्रप्रभा तीनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी सीमा मीणा, दीपक सुमन एवं नेहा शर्मा उपस्थित रहे ।