जिला जेल में वीडियो कॉल से परिजनों से मिले जेल में बन्द कैदी

हिण्डोली बून्दी (धर्मेन्द्र सुवालका)
हिण्डोली समेत क्षेत्र भर में रक्षाबंधन का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। रक्षाबन्धन के त्योहार को लेकर बाजारों में काफी चहल पहल दिखाई दी। उधर राज्य सरकार ने रक्षाबंधन के दिन बसों में महिलाओ के लिए निःशुल्क यात्रा करने को लेकर बसों में भीड़भाड़ नजर आई।
वही जिला कारागृह में राखी का त्यौहार कोरोना के चलते फीका दिखाई दिया जहां एक ओर बहिने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने की आस को लेकर दूरदराज से जिला कारागृह पहुंची लेकिन वहां मौजूद अधिकारियों ने कोरोना के चलते राज्य सरकार की गाइडलाइन में ऐसा कोई बिंदु नहीं होने से बहनों को जेल में बंद भाइयों के राखी बांधने हेतु इनकार किया गया। हालांकि कार्यवाहक जेलर उज्जवल सिंह राठौड़ ने बताया कि अब दूर दराज से आए बहिनो व परिजनों को जेल में बंद कैदियों से वीडियो कॉल के जरिए बात करवाई जा रही है जो भी बहिने हैं वह अपने भाइयों से वीडियो कॉल पर बात कर बिलखती हुई भी नजर आई लेकिन जेल में बंद भाइयों ने बहन को ढांढस बंधाया की बहन बहुत जल्द वापस बाहर आ जाऊंगा। जिसको लेकर जिला कारागृह में एक एक कर परिजनों से वीडियो कॉल के जरिए जेल में बंद किसी का भाई तो किसी का पिता आदि से बात करवाने की व्यवस्था की गई।