जयपुर। नेपाल में एक निजी एयरलाइन के विमान के लापता होने की खबर है। इस विमान में 4 भारतीय लोगों सहित कुल 22 लोग मौजूद हैं। सरकारी सूत्रों के अनुसार, नेपाल में एक निजी एयरलाइन
तारा एयर, जो मुख्य रूप से कनाडा में निर्मित ट्विन ओटर विमानों को उड़ाती है, का विमान रविवार को 22 लोगों के साथ लापता हो गया। उन्होंने कहा कि छोटा विमान काठमांडू से 200 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में पोखरा से लगभग 80 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में जोमसोम जा रहा था।
मुख्य जिला अधिकारी नेत्र प्रसाद शर्मा ने एएनआई को बताया, "विमान को मस्टैंग जिले में जोमसोम के आसमान के ऊपर देखा गया था और फिर उसे माउंट धौलागिरी की ओर मोड़ दिया गया था, जिसके बाद वह संपर्क में नहीं आया।"
एयरलाइन के एक अधिकारी ने कहा कि विमान में चार भारतीय और दो अन्य विदेशी सवार थे, हालांकि अभी तक ये नहीं पता अन्य सवार लोग किस देश के हैं। बता दें कि नेपाल, दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वतों का घर है, जिसके कारण यहां व्यापक घरेलू हवाई दुर्घटनाओं होती रहती हैं। यहां का बदलते मौसम और कठिन पहाड़ी स्थानों में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।