आरपीएससी वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा में 551 वीं रैंक प्राप्त कर चयन होने वाली प्रिया शर्मा का किया सम्मान

भरतपुर, आरपीएससी स्कूल वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा में 551 वीं रैंक पाकर चयन होने वाली जसवन्त नगर निवासी प्रिया शर्मा का, उनके निवास पर जाकर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा श्री ब्राह्मण सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष कौशलेश शर्मा के नेतृत्व में माला, पटका, शाल व भरतपुर के आराध्यदेव बांके बिहारी जी का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत-सम्मान किया गया। इस अवसर पर उनके भाई सहायक लेखाधिकारी हेमन्त शर्मा एवं भाभीजी का भी माला, दुपट्टा और शाल उढ़ाकर सम्मान किया गया। प्रिया शर्मा ने रसायन विज्ञान विषय से स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण की है | प्रिया ने अपने चयन होने का श्रेय अपने भाई हेमन्त शर्मा  एवं अपने परिवारीजनों को दिया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपना आशीर्वाद देते हुए प्रिया शर्मा को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की ।


कार्यक्रम में श्री ब्राह्मण सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी कौशेलेश शर्मा, टैक्नॉलॉजी पार्क संस्था के निदेशक आलोक शर्मा, समता आंदोलन जिलाध्यक्ष केदार पाराशर, विप्र फाउंडेशन के पूर्व जिलाध्यक्ष नेमीचंद मुद्गल, ईश्वरी प्रसाद शर्मा सेवानिवृत्त सहायक लेखाधिकारी, जूडो कराटे क्लब सचिव पीयूष जयशंकर टाईगर, रिटायर्ड रोड़वेज कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा, गायत्री परिवार ट्रस्टी डॉ. गिरीश शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन जिलाध्यक्ष राजेंद्र भारद्वाज, लालचंद शर्मा एलआईसी, ब्राह्मण सेवा समिति तिलक नगर वरिष्ठ सदस्य बनवारी लाल शर्मा, समाजसेवी विष्णु शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार वशिष्ठ, पत्रकार हरीश पाठक आदि सदस्य उपस्थित रहे | कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों का सहायक लेखाधिकारी हेमन्त शर्मा ने धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया |