प्रियंका गांधी ने हिमाचल के शूलिनी मंदिर में माथा टेका, चुनावी रैली कर रही संबोधित

जयपुर। कांग्रेस महासचिव नेता प्रियंका गांधी वाड्रा आज शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में मां शूलिनी के दर्शन किये। AICC महासचिव सुश्री प्रियंका गांधी ने सोलन के थोडो मैदान में 'परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली' को संबोधित करके औपचारिक रूप से पहाड़ी राज्य में कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी।

प्रियंका गांधी ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली, युवाओं को रोजगार, बागबानों व किसानों को फसल के दाम, आम जनों को महंगाई से राहत, महिला शक्ति की भागीदारी व प्रदेश के विकास का संकल्प लेती है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस पार्टी ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ये चुनाव कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है।

बता दें की इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊना और चंबा में दो रैलियों को संबोधित किया था। जिसके एक दिन बाद ही प्रियंका इस रैली को संबोधित कर रही हैं। पीएम मोदी ने ऊना से भारत की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने सहित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।