जयपुर। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उनके बच्चों बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गए हैं। हालांकि पियंका गांधी ने अभी तक औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इसके बावजूद अब इस मामले की जांच सरकार एडवांस्ड एंटी-साइबर यूनिट से करवायेगी। केंद्र ने खुद आरोपों की जांच करने का फैसला किया।
बता दें कि सीईआरटी-इन एक एडवांस लैब चलाता है जो हैकर्स का पता लगा सकता है और साइबर हमलों को रोक सकता है। और यह लैब इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत आता है। यही लैब उन आरोपों की जांच करेगी जिसमें प्रियंका गांधी ने कहा उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक किए गए हैं।
सरकार पर लगाया आरोप
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार सोशल मीडिया पर उनके सरकार के निशाने पर हैं। सरकार ही उनके बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट हैक करवा रही है। साथ ही प्रियंका गांधी ने राजनीतिक विरोधियों पर चुनाव पूर्व छापे और अवैध फोन निगरानी के आरोपों लगाये।
प्रियंका ने कहा कि "वे मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कर रहे हैं, फोन टैपिंग की तो बात ही छोड़िए। क्या उनके पास और कोई काम नहीं है?"
गौरतलब है कि प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी नेता भी इजरायली फर्म एनएसओ द्वारा बनाए गए स्पाइवेयर पेगासस का इस्तेमाल करके फोन हैक करने का आरोप भी सरकार पर लगाते आये हैं। नवंबर 2019 से एक राजनीतिक विवाद चल रहा है, जब कांग्रेस ने दावा किया कि सरकार द्वारा प्रियंका गांधी सहित तीन विपक्षी नेताओं के फोन हैक किए गए थे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ऐसा ही दावा किया है।