जयपुर। प्रदेश में राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 13,14,15 सितंबर को राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा आयोजित करवाना प्रस्तावित है। लाखों बेरोजगार इस भर्ती परीक्षा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, कोटा ओपन यूनिवर्सिटी की परीक्षा घोषणा के बाद अब कईं परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि कोटा ओपन यूनिवर्सिटी की परीक्षा SI भर्ती परीक्षा तिथियों के साथ क्लैश हो रही हैं। ऐसे में परीक्षार्थियों के सामने यह समस्या खड़ी हो गई है के वे कौनसी परीक्षा दें। अब SI भर्ती से जुड़े हुए बेरोजगारों ने राजस्थान लोक सेवा आयोग से एसआई भर्ती परीक्षा की तिथियां आगे बढ़वाने की मांग की है।
बता दें कि आरपीएसी ने राजस्थान एसआई के लिए कुल 859 पदों के लिए भर्ती कर रही है।
इस परीक्षा में तीन लेवल होंगे। पहले लेवल में परीक्षार्थीयों को लिखित परीक्षा पास करनी होगी। लिखित परीक्षा पास करने के बाद आपको फिटनेस टेस्ट देना होगा। जिसमें परीक्षार्थी की लम्बाई, सीना आदि मापे जायेंगे। वहीं दौड़, सिटअप, लोन्ग जम्प जैसे शारीरिक दक्षता संबधी टेस्ट होंगे। अंतिम चरण में के लिए सफल परीक्षार्थीयों का इंटरव्यू लिया जायेगा।
सिलेबस व मार्क्स संबधी जानकारी
इस परीक्षा में दो लिखित पेपर होंगे जिसमें पहला पेपर General Hindi का होगा। यह पेपर 200 नंबर को होगा और इसके लिए 2 घंटे का समय दिया जायेगा। वहीं, दूसरा पेपर
General knowledge & General Science का होगा । इसमें भी 2 घंटे का समय होगा और 200 नंबर का पेपर होगा। इस प्रकार कुल 400 नंबर्स की लिखित परीक्षा होगी