भगवान गोवर्धन नाथ की निकली शोभायात्रा

श्री कल्याण राय जी महाराज मंदिर पर कियाअन्नकूट महोत्सव का आयोजन, 56 भोग की सजाई भव्य झांकी ,दर्शन के लिए सवेरे से ही उमड़े हजारों श्रद्धालु भगवान और छप्पन भोग के किए दर्शन  वहीं  खंडेलवाल वैश्य पंचायत द्वारा  गोवर्धन पूजा को लेकर शहर में भगवान गोवर्धन की शोभा यात्रा निकाली जो  शहर के धर्मादा चौराहा स्थित खंडेलवाल समाज के गोवर्धन महाराज मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजारों से गुजरी यात्रा मार्ग में आए  मंदिरों के द्वार पर शोभा यात्रा के पहुंचने पर पुजारीयो ने गोवर्धन पूजा की मंदिरों पर राम भाजी के हरी सब्जी का प्रसाद फल की टोकरिया भेंट की गई और उन्हें 56 भोग के लिए आमंत्रित किया.


इसके बाद मंगलवार को शहर के ऐतिहासिक श्री कल्याण राय जी महाराज मंदिर का फूल मालाओं से अद्भुत श्रंगार किया गया और अन्न कूट वह छप्पन भोग की भव्य झांकी सजाई गई जहां सवेरे से ही हजारों की तादात में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर अन्न कूट महोत्सव में भाग लिया भगवान और छप्पन भोग के दर्शन किए श्री जी मंदिर के युवा पुजारी आदित्य शर्मा ने बताया कि अन्न कूट महोत्सव के उपलक्ष में भगवान श्री कल्याण राय जी को 56 भोग चढ़ाया गया मान्यता है कि जब  ब्रज में इंद्र के प्रकोप से भारी बारिश हुई थी तो भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उठा लिया था और बृजवासियों को भारी बारिश से बचाया जब इंद्र को यह मालूम चला उन्होंने भगवान से क्षमा मांगी तब बृजवासियों ने भगवान को छप्पन भोग खिलाया था तभी से यह अन्न कूट 56 भोग का आयोजन रखा जाता है सभी गवाल बालों को छप्पन भोग का प्रसाद वितरण किया गया।