इनर व्हील क्लब के 100 साल पूरे होने पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

बूंदी 11 जनवरी। इनरव्हील क्लब के 100 साल पूरे होने पर बूंदी क्लब ने इसे धूमधाम से मनाया। शहर के एक निजी रिजॉर्ट में क्लब द्वारा मिलन समारोह रखा गया। चार्टर प्रेसिडेंट रेखा शर्मा और सेक्रेटरी विमलेश सोनी ने केक काट कर प्रोग्राम की शुरुआत की। सरप्राइज़ गेम्स रखे गए। ढोल की थाप पर खूब नाच गाना हुआ। 

सरप्राइज़ गेम में प्रथम सरोज न्याति और द्वितीय संतोष भकल को पुरस्कृत किया गया। अध्यक्ष सुनीता सोमानी, उपाध्यक्ष रजनी नुवाल, डॉक्टर अंकिता अग्रवाल, मंजू जिंदल,पुष्पा चौधरी , साधना न्याति,सरबजीत कौर, रोहिणी हाड़ा, पूर्णिमा शर्मा, आशा माथुर, विद्या भंडारी, पवित्रा शर्मा, सुमित्रा ओझा,किरण शर्मा , श्यामलता शर्मा, क्लब के आदि सदस्य मौजूद रहे।