संजय सेन
जमवारामगढ़ |
आज जमवारामगढ़ उपखंड क्षेत्र में राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना प्रशासन गाँवो की ओर का शुभारंभ हुआ । जिसमें सभी 22 विभागों के अधिकारियों ने अपने विभाग के पुराने और नए मामलो की जनसुनवाई ओर तत्काल मामलो का निबटारा करते हुए आमजन को राहत प्रदान की , जिससे आम जन को काफी राहत मिली । और सभी गाँव के लोगो ने इस उद्घाटन केम्प में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । और जमवारामगढ़ के विधायक - गोपाल मीना , जमवारामगढ़ नवनियुक्त प्रधान - रामफूल गुर्जर , ने केम्प में उपस्थित होकर केम्प की व्यवस्था देखी और जनता को मिली राहत और मुआयना किया और विधायक ने स्वंय सभी विभागों के अधिकारियों से जनता को दी गई राहत की जानकारी ली । राज्य सरकार की यह जनकल्याण कारी योजना 02/10/2021 से 17 /12/2021 तक चलेगी । जिससे लाखो लोगो को सहायता मिल पाएगी ।