संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बून्दी, 23 जून। बूंदी का 781वां स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया जाएगा। कार्यक्रमों की शुरूआत सुबह 6.30 बजे चौगान दरवाजे पर शहनाई वादन से होगी। इसके बाद सुबह 8.30 बजे गढ़ पैलेस में गणेश पूजा होगी। इसके बाद सुबह 8.45 बजे चौगान गेट पर मशक बैंड वादन होगा।
सहायक पर्यटन अधिकारी प्रेमशंकर सैनी ने बताया कि शाम 7.30 बजे लंकागेट स्थित कृषि उपज मण्डी में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इसमें उत्तर क्षैत्र के सांस्कृतिक केन्द्र पंजाब के माध्यम से आमंत्रित लोक कलाकार कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे।