कोटा रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों की प्रगति

कोटा 08 दिसम्बर, 2023। पश्चिम मध्य रेल के कोटा स्टेशन के पुनर्विकास ने गति पकड़ ली हैं। स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा भी निरंतर की जा रही हैं। कोटा स्टेशन के पुनर्विकास का काम अप्रैल 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।


कोटा रेलवे स्टेशन:- कोटा रेलवे स्टेशन नई दिल्ली-मुंबई लाइन पर स्थित एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। कोटा स्टेशन को पुनर्विकसित करने का कार्य रूपये 207.20 करोड़ की लागत से किया जा रहा है।

 अबतक कोटा स्टेशन की वर्तमान प्रगति:-

1.    सर्वेक्षण और मिट्टी की खोज पूर्ण।
2.    सामुदायिक भवन और रेलवे संस्थान को तोड़ने का कार्य पूर्ण।
3.    प्लेटफार्म संख्या 04 पर अस्थायी बुकिंग काउंटर चालू।
4.    प्राधिकरण अभियंता कार्यालय का कार्य प्रारंभ।
5.    सभी प्लेटफार्मों पर अस्थायी कार्यालय का काम पूरा।
6.    प्लेटफार्म संख्या 04 पर मौजूदा स्टेशन भवन को तोड़ने का कार्य पूर्ण।
7.    गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला चालू।
8.    प्लेटफार्म संख्या-2/3 से सोलर पैनल की शिफ्टिंग।
9.    रियर स्टेशन कार्य के लिए सुरक्षा कार्य (बैरिकेडिंग) एवं डिसमेंटल कार्य के लिए पीएफ 2/3 पर सुरक्षा कार्य (बैरिकेडिंग) पूर्ण।
10.    प्लेटफार्म संख्या-2/3, आगमन हॉल-1 के पोर्च में मौजूदा इमारतों को तोड़ने का काम पूर्ण।

कोटा स्टेशन को पुनर्विकसित करते समय स्टेशन डिजाइन के मानक तत्वों को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है।