संवाददाता सुमेर सिंह राव
जयपुर।
राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव निरंजन आर्य के जन्मदिवस पर बधाइयां देने वालों का दिन भर तांता लगा रहा। आदिवासी मीणा सेवा संघ के प्रदेश प्रधान सुरेश मीणा किशोरपुरा नीमकाथाना एसएनकेपी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष कपिल देव कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष एवं राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्र नेता रोशन मुंडोतिया पूजा छाबड़ा सहित प्रदेश के कई सामाजिक संगठनों के लोगों एवं अधिकारियों ने मंगलवार को उनके सेक्रेटरी स्थित कार्यालय पर उनके जन्मदिवस पर बधाइयां देने पहुंचे। गौरतलब है कि मुख्य सचिव निरंजन आर्य जल्द सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं परंतु इनकी सेवाओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री और बढ़ाना चाहते हैं ऐसे में आगे इन्हें स्काउट गाइड स्टेट कमिश्नर नियुक्त किया जा रहा है।