कनवास के आवां में प्रशासन गांव के संग शिविर, ग्रामीण हाट के लिए भूमि आवंटन का लिया प्रस्ताव

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |

नागरिकों को मिले 200 पट्टे किसानों के 15 खातों का सहमति विभाजन |
जिले के कनवास उपखण्ड की ग्राम पंचायत आवां में प्रशासन गांव के संग शिविर का आयोजन राजीव गांधी सेवा केन्द्र में हुआ, जिसमें 200 पट्टे वितरण कर 15 खातों का सहमति विभाजन किया गया। शिविर में आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ममता तिवारी ने सभी विभागों की प्रगति का अवलोकन किया। ग्राम पंचायत द्वारा 200 पट्टे तथा 15 पेंशन पीपीओ, 8 जॉब कार्ड, 7 जन्म, 2 मृत्यु प्रमाण पत्र वितरित किए गए। राजस्व विभाग ने 15 सहमति विभाजन के प्रकरण, 64 शुद्धि के प्रकरणों का निस्तारण किया, नामांतरण के 89 प्रकरण भी निस्तारण किए गए। तथा 34 जाति प्रमाण पत्र, 9 मूल निवासी व 1 हैसियत प्रमाण पत्र जारी किये गये।
कनवास उपखण्ड अधिकारी राजेश डागा ने बताया कि शिविर में समाज कल्याण विभाग ने 1 लाभार्थी को पालनाहार योजना से लाभान्वित कराया गया। आवां कस्बे के लिए हाट बाजार के लिए भूमि आवंटन का प्रस्ताव लिया गया, कब्रिस्तान एवं रास्ते के प्रस्ताव भी बनाएं गये। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर समस्याओं से अवगत करवाया, जिस पर उपखंड अधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुलाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करवाया। इस अवसर पर खंडविकास अधिकारी जगदीश मीणा, तहसीलदार आमोद माथुर व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।