कोटा दक्षिण विधानसभा में पेयजल के प्रस्तावों को शीघ्र मिले स्वीकृति:- संदीप शर्मा

कोटा दक्षिण विधानसभा में पेयजल के प्रस्तावों को शीघ्र मिले स्वीकृति:- संदीप शर्मा

कोटा 20 सितंबर ,कोटा दक्षिण विधानसभा क्षैत्र की जनता व इसमें बसी बहुमंजिला इमारतों में मिल सके चम्बल का पानी ।

विधायक संदीप शर्मा ने जल अभियंात्रिकी विभाग के मंत्री महेश जोशी से मुलाकात कर कोटा शहर की पेयजल संबधित समस्याओं को बताते हुए इसके समाधान की मांग की।

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

विधायक संदीप शर्मा ने राजस्थान विधानसभा में जलदाय विभाग के मंत्री महेश जोशी से मुलाकात कर कोटा शहर व दक्षिण विधानसभा क्षैत्र की पानी की समस्या से अवगत कराया। विधायक संदीप शर्मा ने जलदाय मंत्री को बताया कि कोटा दक्षिण विधानसभा में पानी की बहुत ज्यादा किल्लत है। यहां कि कोटा शहर चम्बल के किनारे बसने के बाद भी आज कई स्थानों पर लोगो चम्बल का पानी नही मिल पा रहा है जिसके परिणाम स्वरूप लोग फ्लोराइड पानी पीने को मजबूर है। जिससें उनके स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड रहा है। चम्बल के किनारे स्थित कोटा शहर क्षैत्र की कई काॅलोनियो तथा, नई बसी काॅलोनियो में एवं बहुमंजिला इमारतों में आज भी स्वच्छ पेयजल चम्बल का पीने योग्य पानी विभाग उपलब्ध नही करा पा रहा है। 40 वर्षो से पाईप लाईने बदली नही गयी है जिससे 35 से 40 प्रतिशत स्वच्छ पानी छीजत में बह जाता है। कोटा शहर में 2 लाख बच्चे विभिन्न शहरो से पढने आते है इनको भी पेयजल के लिये भारी परेशानी का सामना करना पडता है। कोटा दक्षिण विधानसभा में रहने वाले लोग पानी के लिये तरस रहे है। रोजाना आमजन और सामाजिक संगठनो द्वारा पानी की समस्या के लिये जलदाय विभाग केे अधिकारीयों और कर्मचारीयोे का घेराव कर रहे है। पेयजल की समस्या से आमजन भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। जलदाय विभाग द्वारा कोटा दक्षिण विधानसभा क्षैत्र की काॅलोनीयों की पुरानी छीजत पाईप लाईनों को बदलनें व बहुमंजिला इमारतों मे फ्लोराइड रहित पानी उपलब्ध करवाने और पेयजल सुधार हेतु अति. मुख्य अभियंता महोदय द्वारा अमृत 2.0 योजना के अन्र्तगत 260 करोड के प्रस्ताव तैयार कर जलदाय विभाग के मुख्यालय मंे मुख्य अभियंता जयपुर के पास भेजे हुए है जो अभी तक लंम्बित है। अतः आप से आग्रह है कि शीघ्र वितरण प्रणाली दुरूस्त करा कर जो प्रस्ताव सरकार के पास लम्बित है उन्हें पास करा कर शीघ्र पाईप लाईनें बदली जाये जिससें कोटा शहर में स्वच्छ पेयजल सभी काॅलोनियों व बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले लोगों व कोटा शहर की जनता को उपलब्ध हो सके।
इस पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने विधायक संदीप शर्मा आस्वस्त किया कि शीघ्र ही अधिकारीयों से बैठक कर इन प्रस्तावो पर विचार करते हुए कोटा दक्षिण विधानसभा में पेयजल की समस्या का समाधान किया जायेगा।
विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि काग्रेस सरकार केवल झूठे आश्वासन दे कर प्रदेश की भोली भाली जनता को भ्रमित कर झूठी वाह वाहीया लूट रही है। सरकार द्वारा आमजन को आधार मूलभूत सुविधायें उपलब्ध करवाने में नाकाम सिद्व हो रही है। कोटा के आमजन की आवाज की कई बार सदन के माध्यम से उठाई परन्तु सरकार द्वारा आज इस संबध में कोई प्रयास नही किये और नाहि इन प्रयासों सफलता मिली। पूर्व में भी राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र के दौरान विधानसभा में कोटा शहर की पानी की समस्या को सदन में उठाया परन्तु आज कोई कार्य कोटा दक्षिण विधानसभा मंे नही हो पाया नाहि पानी की समस्या का समाधान हो पाया। कोटा दक्षिण में रहने वाली जनता पानी की समस्या के लिये परेशानी का सामना करना पड रहा है। विधायक ने कहा कि कोटा दक्षिण के आमजन की समस्या के लिये सदैव सघर्ष करते रहेगें जब तक आम जन की समस्या का समाधान न हो।