चौथमल शर्मा
गुढागौडजी। क्षेत्र में ठेका प्रथा बिजली के खिलाफ आज दोपहर 11:15 बजे गुढाबावनी पावर हाउस पर क्षेत्रवासियों ने विरोध जताया। लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के ठेकेदार का कर्मचारी कभी रात को 2:00 बजे कभी दिन में चाहे उस टाइम थ्री फेस लाइट चला देते हैं। कोई भी दिन किसी भी प्रकार का कोई टाइम टेबल नहीं है।
इस बात को लेकर आज 11:15 बजे गुढ़ा बावनी पावर हाउस पर विरोध जताया। थ्री फेस बिजली के ब्लॉक का निश्चित टाइम करने, थ्री फेस बिजली के ब्लॉक में शट डाउन नहीं लेने दोप और दोपहर हर में सिंगल फेस बिजली 11:00 से 5:00 तक किसी प्रकार का शट डाउन नहीं लेने की बात पर ठेकेदार के कर्मचारी की मनमानी बन्द करने की मांग को लेकर विरोध जताया।
इन मांगों को लेकर गुढ़ा बावनी जेईएन को दुरभाष पर बातचीत होने पर सहमत हुए । विरोध जताने वाले शहीद भगत सिंह जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष जेपी महला, राकेश कसवां, वार्ड पंच सुनील ,रामधन सैन, जितेन्द्र , विक्रम सहीत लोग उपस्थित थे।