संवाददाता विष्णु भारद्वाज
बारां |
कलेक्ट्रेट पर व्यापक प्रदर्शन किया
एस सी एवं एस टी मोर्चा ने किया संयुक्त प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति मोर्चा जिला बारां द्वारा संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय पर रीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर राजस्थान सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन तथा धरना देकर राज्यपाल के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया गया |इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई घटना की भी कड़ी भर्त्सना की|
भाजपा मीडिया विभाग के जिला प्रमुख राजेन्द्र शर्मा एवं शहर प्रवक्ता सचिन सनाढ्य ने बताया कि राजस्थान में रीट परीक्षा को लेकर राजस्थान की काँग्रेस सरकार द्वारा पेपर चोरी में भ्रष्टाचार तथा धांधली को लेकर जयपुर में भाजपा महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा समेत भाजपा नेताओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर सरकार द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया के कोटा प्रवास से जयपुर लौटते समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किए जाने की घटना को अत्यंत शर्मनाक बताया| उन्होंने बताया कि डॉक्टर पूनिया कोटा राज के पूर्व महाराजा स्व० महाराव बृजराज सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर जयपुर लौट रहे थे |कोटा के समीप हाईवे पर ग्राम बड़गांव पास काँग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा पूनिया पर प्राणघातक हमला,गाली गलौच तथा पत्थर फैंकने की घटना को लेकर सीबीआई जाँच की मांग की गयी है।
भाजपा प्रवक्ता राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रदर्शन को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा, भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश की और से नियुक्त वक्ता नारायण डांगोरिया वाल्मीकि ने संबोधित किया। अपने भाषण में वक्ताओं ने बताया कि रीट परीक्षा की धांधली तथा भ्रष्टाचार से राज्य के 26 लाख युवाओं के साथ सरकार ने धोखा किया इससे अभ्यर्थी अथवा परीक्षार्थियों के अवर्णीय कष्ट का अनुमान भी नहीं लगाया जा सकता है। इसलिए भाजपा इन सभी प्रकरणों में सीबीआई की मांग करती है। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल, छीतर लाल मेघवाल, एडवोकेट सुनील यादव,जगदीश मेघवाल,विद्यरतन जयन्त,सारिका सिंह चौहान, एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष सुरेन्द्र बैरवा,हरिशंकर यादव,हरिओम मेरोठा, बद्री प्रसाद मेघवाल, रविन्द्र गुणी, मनोज यादव,दिलीप , शाक्यवाल, ओम पंकज, प्रमोद यादव,नरोत्तम बड़ारिया |