नंदी शाला की मांग को लेकर गौ सेवकों का धरना चौथे दिन भी लगातार जारी

बेसहारा गौवंशौ के कारण कई बार दुर्घटनाएं घटित हो चुकी है - भगवान लाडला

नंदी शाला की मांग को लेकर गौ सेवकों का धरना चौथे दिन भी लगातार जारी

गौसेवक को प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आश्वासन नहीं

बूंदी 24 नवंबर
नंदी शाला की मांग को लेकर गौ सेवकों का धरना चौथे दिन भी लगातार जारी रहा. नंदीशाला की मांग को लेकर धरने पर बैठे गौसेवक को प्रशासन की ओर से अभी तक किसी तरह का कोई आश्वासन नहीं मिला है ऐसे में गौसेवक धरने को निरंतर जारी रखने पर अड़े हुए हैं.
नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष भगवान लाडला ने धरना स्थल पर पहुंचकर गौ सेवकों का समर्थन किया व हौसला बढ़ाया और कहा कि बूंदी जिले में बेसहारा गौवंशौ के कारण कई बार दुर्घटनाएं घटित हो चुकी है .
शहर में नगर परिषद व स्थानीय प्रशासन कि सह पर अवैध कब्जों की बाढ़ सी आ रही है, जगह जगह सड़के खुदी पड़ी है, बुन्दी का नगर परिषद बोर्ड स्थानीय जिला कलेक्टर , सरकार व न्यायालय के आदेशों की पालना कराने तक में असमर्थ साबित होते नजर आते है.

स्थानीय नेता भी शहर में अतिक्रमण को बढावा देते है व प्रशासन को दबाव में रखते जिससे जनहित की योजनाओं पर कोई अमल नहीं हो पाता .
सरकार की नन्दीशाला जन सहभागिता योजना बजट वर्ष 2018-2019 के तहत जिला स्तर पर नन्दीशाला निर्माण की गौ भक्तों की मांग वाजिब है जिला प्रशासन को आगे होकर मन से सेवा करने वाले गौ भक्तों की मांग पर शीघ्र विचार करके नंदी गौशाला हेतु हाईकोर्ट के निर्देश पर खाली कराई गई रामनगर की चरागाह भुमि शीघ्र जमीन आवंटन करना चाहिए.
संस्थान के कोषाध्यक्ष लोकतंत्र गुर्जर ने बताया कि जिला कलेक्टर द्वारा 28-11-2019 से ही भारतमाता शिव नन्दी गौशाला समिति को नन्दीशाला हेतु चयनित किया हुआ है, और संगावदा, माटुन्दा, दोलाड़ा, पंचायत क्षेत्र में उपयुक्तभुमि उपलब्ध नहीं हो पाने का कारण देकर नन्दीशाला निर्माण योजना को लटकाया हुआ है और अपनी नाकामी छिपाने के लिए फिर भारत शिव नन्दी गौशाला को ही चयन किया गया है, जबकि राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा अपील संख्या 4782/2021 में दिनांक 23-04-2021 को ग्राम पंचायत हट्टीपुरा, माटुन्दा, दोलाड़ा क्षेत्र की समस्त चरागाह भुमियों को दबंगों के अवैध कब्जों से मुक्त करने का आदेश दे चुका है परन्तु हाईकोर्ट के आदेश की पालना में जिला कलेक्टर का रवैया संदेहास्पद नजर आता है. गौ माता की चरागाह भुमियों के खाली हो तो बैसहारा गौ वंशो को धक्के नहीं खाने पड़ेगें. ना सरकार की कोई गौ शाला की, जिला कलेक्टर व प्रशासन को हमारी मांग पर शीघ्र अमल करना चाहिए और जनहित में नन्दीशाला निर्माण की मांग पुरी करना चाहिए.

धरने को गोपाल गौ सेवा संस्थान के सेवकों, निशक्त गो सेवा समिति धाबाईयो का नयागांव के गौसेवकों गौ भक्त गोपाल माहेश्वरी, अध्यक्ष प्रहलाद मीणा, राधे जांगिड़, लोकतंत्र गुर्जर, नारायण शास्त्री, पुरुषोत्तम श्रृंगी, कमला शंकर शर्मा, गिरिराज मीणा,बलराम मीणा, मनोज, शिवजी शर्मा, सुरेश मीणा, अशोक जयसवाल रमेश चन्द्र सैनी, भवानी शंकर, रामबाबू श्रृंगी,ओमप्रकाश मेघवाल,मधुसूदन यादव, दीपक बना, सुरज गुर्जर, आदि गौ सेवक व आमजन ने समर्थन दिया