पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी के मामले में रांची में विरोध प्रदर्शन, 2 लोगों की मौत

जयपुर। पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी वाला मामला लगातार बढ़ता जा रहा हे। झारखंड के रांची में विरोध प्रर्दशन के चलते पुलिस को हवा फायरिंग करनी पडी, वहीं हल्के बल का प्रयोग भी किया गया। इस पद्रर्शन के दौरान कम से कम दो लोगों की मौत होने की खबर आ रही है। पुलिस ने पथराव कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां चलाई। बता दें कि कई कस्बों और शहरों में शुक्रवार को पूर्व भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा और नवीन कुमार द्वारा किए गए पैगंबर के अपमानजनक संदर्भ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।

यूपी के प्रयागराज और पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भी विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। श्रीनगर में बंद के बावजूद दिल्ली और मध्य प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, बिहार और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे। दिल्ली में शाही इमाम ने विरोध प्रदर्शन से खुद को अलग कर लिया और सुलह का आह्वान किया। इस बीच, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ने इस्लामी विद्वानों और बुद्धिजीवियों से अपील की कि वे "उन टेलीविजन बहसों में भाग न लें, जिनमें एकमात्र इरादा … इस्लाम और मुसलमानों का अपमान करना है"।

शर्मा और जिंदल की टिप्पणियों की खाड़ी देशों सहित एक दर्जन से अधिक देशों द्वारा आलोचना किए जाने के कुछ दिनों बाद भारत ने जवाब दिया कि वे "सरकार के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं"। शर्मा को तब से निलंबित कर दिया गया है और जिंदल को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है।