शिवकुमार शर्मा
कोटा |
सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में रिक्त जनसम्पर्क अधिकारी के पद पर संतोष कुमार मीना ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया।
राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालयों पर उप निदेशक के अलावा जनसम्पर्क अधिकारी के पद भी विभागीय मजबूती के लिए स्वीकृत किए थे। कोटा में अब उप निदेशक, जनसम्पर्क अधिकारी के पद पर पदस्थापन होने से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, फ्लैगशिप कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार में गति मिलेगी। संभाग मुख्यालय होने से यहां नियमित रूप से आयोजित होने वाले राजकीय कार्यक्रमों की कवरेज एवं सूचना केन्द्र के नियमित कार्यक्रमों को भी भलीभांति क्रियान्वित किया जा सकेगा। श्री संतोष कुमार राजस्थान जनसम्पर्क सेवा के 2019 बेच के अधिकारी है। राजस्थान विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया हुआ है।