पुजारा— रहाणे फिर से फेल, श्रेयस अय्यर की एक और शानदार पारी, भारत चाय तक 167/ 7

जयपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले कानपूर टेस्ट में भारत ने तीसरे दिन चायकाल तक 7 विकेट खोकर 167 रन बना लिये हैं। भारत की कुल बढ़त 216 रन हो चुकी है। इससे पहले भारत ने तीसरे दिन 14 रन एक विकेट से आगे खेलना शुरू किया था। भारत के टॉप आर्डर बल्लेबाज एक फिर से फेल हो गये।
पुजारा— रहाणे फिर से फेल
लम्बे समय से रन नहीं बना रहे इस मैच के कप्तान अजिंक्य रहाणे और चतेश्वर पुजारा एक बार फिर से इस मैच की लगातार दूसरी पारी में फेल हो गये । पुजारा दूसरी पारी में 22 रन बना सके वहीं, रहाणे भी मात्र 4 रन बनाकर आउट हो गये। पहली पारी में भी दोनों बल्लेबाज कुछ खास रन नहीं बना पाये। पहली पारी में पुजारा 26 रन और रहाणे 35 रन बना पाये। पूजारा को पहली पारी में उन्हें टिम साउदी ने आउट किया. वहीं दूसरी पारी में काइल जेमिसन ने उन्हें पवेलियन भेजा. इन दोनों बल्लेबाजों को इस खराब प्रदर्शन का खामियाजना भुगतना पड सकता हैं। अगले मैच से दोनों बल्लेबाज टीम से बहार हो सकते हैं।
श्रेयस अय्यर की लगातार दूसरी अच्छी पारी
अपने पहला टेस्ट मैच खेल रहे श्रेयस अय्यर ने दूसरी पारी में भी शानदार बल्लेबाजी की है। श्रेयस अय्यर ने पहली पारी में शानदार शतक बनाया था। दूसरी पारी में श्रेयस अय्यर ने 65 रनों की पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने 65 रनों पारी के साथ नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। श्रेयस अय्यर ने पहले टेस्ट में कुल मिलाकर 170 रनो बनाये। श्रेयस अपने टेस्ट डेब्यू में सबसे ज्यादा रन बनाने तीसरे बल्लेबाज बन गये हैं। इससे पहले Shikhar Dhawan ने आस्ट्रेलिया खिलाफ Mohali में 187 रन बनाये। वहीं रोहित शर्मा ने
2013/14 में कोलकत्ता में 177 रन बनाये।