पल्स पोलियो जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी |

हिण्डोली कस्बे में शनिवार को ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोली के चिकित्सा अधिकारी ने पल्स पोलियो रैली को रवाना किया। जिसमें विद्यालय के 80 बच्चों ने प्लस पोलियो कार्यक्रम के नारे लगाते हुये रैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शुरू हुई, जो मुख्यबाजार होते हुये,बस स्टैंड से वापिस चिकित्सालय पहुंची। जहां पर ब्लॉक प्रबंधक अशोक वैष्णव ने बताया कि कल रविवार को पुरे हिण्डोली ब्लॉक में 145 बूथ पर 580 सदस्यों द्वारा पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। और 28 फरवरी व 1 मार्च को घर घर जाकर जन्म 0 से 5 वर्ष के लगभग 32 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। इसके लिये शनिवार को सभी चिकित्सा संस्थानों पर प्लस पोलियो प्रशिक्षण रखा गया हैं। जिसमे सभी को प्लस पोलियो की जानकारी दी गई है। रैली के दौरान सुनील जांगीड़, ब्लॉक हेल्थ सुपरविशर,एलएचवी श्यामा शर्मा मौजूद रहें।