फिर से दूल्हा बनेंगे पंजाब के सीएम भगवंत मान, CM हाउस में होंगी दूसरी शादी की रस्में

जयपुर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर से दूल्हा बनने जा रहे हैं। पहली पत्नि से तलाक होने के बाद भगवंत मान की यह दूसरी शादी होगी। 48 साल के भगवंत मान की होनी वाली पत्नि डॉक्टर है। गुरुवार को दूसरी शादी की सभी रस्में सीएम हाउस में होंगी। पहली पत्नि से मान का 2015 में तलाक हो गया था जिसके दो बच्चे भी हैं और उनका नाम इंद्रप्रीत कौर है। तलाक के बाद पत्नी बच्चों को लेकर अमेरिका चली गई।

डॉक्टर है दूसरी पत्नि
CM मान अब जिससे शादी करने जा रहे हैं वे पेशे से डॉक्टर हैं। और उनका नाम डॉ. गुरप्रीत कौर है। डॉ. गुरप्रीत कौर की मान की बहन मनप्रीत कौर से पहले से जान-पहचान है। दोनों का पारिवारिक आवगमन हैं। सूत्रों के मुताबिक मान की बहन मनप्रीत और गुरप्रीत कई बार इकट्‌ठे शॉपिंग भी करते रहे हैं। मान की शादी के लिए उनकी मां हरपाल कौर और बहन मनप्रीत कौर ने ही यह रिश्ता तय किया है।

बता दें कि राजनीति में आने से पहले भगवंत मान एक जाने माने कॉमेडियन थे। उस समय उनकी शादी इंद्रप्रीत कौर से शादी हुई थी। भगवंत मान 2012 में राजनीति में आए और उन्होंने पंजाब पीपुल्स पार्टी से 2012 में उन्होंने लेहरागागा से चुनाव लड़ा। पहली बार चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद मान ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली। मान आम आदमी पार्टी से सांसद बने जिसके बाद से उनके रिश्ते पत्नि के साथ बिगडते चले गये। और आखिर में 2015 में उनका तलाक हो गया। पंजाब सीएम कई बार चुनावी भाषण में इस बात का जिक्र भी कर चुके हैं। उन्हें कहा कि पंजाब और परिवार में से मैने पंजाब को चुना।