जयपुर। पंजाब में विधानसभा चुनाव (Punjab Election 2022) के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। पंजाब में 20 फरवरी को 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले सभी पार्टियों के नेता एक दुसरे पर जुबानी प्रहार कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) प्रधामंत्री मोदी एव राहुल गांधी सहित विपक्षियों पर प्रहार करते हुए कहा कि, पंजाब में भगवंत मान मुख्यमंत्री नहीं बने इसके लिए सभी भ्रष्टाचारी एक साथ हो गये हैं।
आतंकवादी हूं तो गिरफ्तार क्यों नहीं किया
अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि ये लोग कह रहें मैं देश के दो टुकडों में बांटकर एक पर प्रधानमंत्री बनना चाहता हूं, तो मैं आतंकवादी हो गया, तो इन्होंने 10 सालों में मुझे गिरफ्तार क्यों नहीं किया। इन 10 सालों में 3 तीन कांग्रेस की सरकार रही और 7 साल से बीजेपी की सरकार है तो मोदी सो रहे थे क्या..? या इनकी एजेंसियां सो रही थी।
मैं स्वीट आतंकवादी
केजरीवाल ने कहा कि मैं स्वीट आतंकवादी हूं जो अस्पताल बनात हूं, सडकें बनाता हूं, लोगों की मदद करता हूं।
केजरीवाल ने आगे कहा, ''पहले मुझे राहुल गांधी ने आतंकवादी बोला, लेकिन लोगों ने राहुल गांधी की बात को गंभीर रूप से नहीं लिया, क्योंकि लोग उन पर भरोसा नहीं करते। लेकिन ताजुब्ब के बात तो ये है कि प्रधानमंत्री मोदी और सुखबीर सिंह बादल ने भी उसी भाषा का प्रयोग किया। सभी लोग एक ही भाषा बोल रहे हैं। मोदी जी अब राहुल गांधी बन गए हैं।