Punjab Election: कांग्रेस में सीएम चेहरे को लेकर मचा घमासान, नवजोत सिंह सिद्धू ने चन्नी को बताया माफिया

जयपुर। 20 फरवरी को पंजाब विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में कलह मचा हुआ है। कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू ने अब पंजाब सीएम को माफिया बताकर सीधा हमला बोला है। दरअसल बात बिगड रहीं है पंजाब में सीएम चेहरे को लेकर। कांग्रेस की तरफ से पंजाब में सीएम के चेहरे के लिए वर्तमान में चरणजीत सिहं चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू मैदान में हैं।
सूत्रों के मुताबिक 6 फ़रवरी को लुधियाना में होने वाली कांग्रेस की रैली में तय हो सकता है कि पंजाब में कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा। इस रैली से पहले नवोजत सिहं सिद्धू ने चरणजीत चन्नी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि जो माफियाओं को संरक्षण देता है वो लोगों की उम्मीद कैसे पूरी कर सकता है।
बता दें कि हाल ही में पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत सिहं चन्नी के भतीजे को प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध रेत खनन के आरोप में गिरफ्तार किया है। जिसके बाद नवोजत ने कहा कि पंजाब में मुख्यमंत्री पद के लिए एक ईमानदार उम्मीदवार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जो स्वंय माफिया को बचाता है वो माफिया पर कैसे शिकंजा कसेगा।

मुख्यमंत्री उम्मीदवार को कम से कम 60 विधायकों का समर्थन चाहिए
नवजोत सिंह सिद्धू ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के उम्मीदवार को कम से कम 60 विधायकों का समर्थन होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मैं खुद को सीएम उम्मीदवार नहीं कह सकता लेकिन आप कितने लोगों को देखते हैं जो सेलिब्रिटी हैं और छह चुनाव जीते हैं।
साथ ही उन्होने कहा कि मैं यह कह सकता हूं कि मैंने दुनिया का ठेका नहीं लिया लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू चवन्नी रवादार नहीं है।