पंजाब सरकार ने कई धर्मगुरु और राजनीतिक हस्तियां सहित 424 लोगों की सुरक्षा वापिस ली

जयपुर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। पंजाब सरकार ने राज्य में 424 लोगों को दी गई सुरक्षा वापस ले ली है। जिन लोगों की सुरक्षा हटा ली गई है उनमें कई सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी, धर्मगुरु और राजनीतिक हस्तियां शामिल हैं।

जिन लोगों की सुरक्षा वापिस ली गई हैं उनमें उनमें शमशेर सिंह दूलो, रंजीव शुक्ला, हरमिन्दर सिंह गिल, जगदेव सिंह कमालू, कुलजीत सिंह नागरा, मदन लाल जलालपुर, बलविन्दर सिंह लाडी, सिद्धू मूसेवाला, सुखदेव सिंह ढींडसा, राणा के.पी., गनीव कौर मजीठिया, संत नरिंजन दास बल्लां, डेरा राधा स्वामी ब्यास, बाबा हरजोत सिंह, कशमीरा सिंह के नाम शामिल हैं।

इससे पहले अप्रैल में, पंजाब सरकार ने पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों और अन्य नेताओं सहित 184 लोगों की सुरक्षा वापस लेने का आदेश दिया था। गौरतलब है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रनिंदर सिंह और कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवारे की पत्नी के परिवार की सुरक्षा पिछले महीने वापस ले ली गई है।