जयपुर। पंजाब पुलिस के करीब 50 जवानों ने बीजेपी नेता तजिंदर बग्गा को भडकाउ भाषण देने के आरोप में उनके दिल्ली स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय सचिव के खिलाफ पिछले महीने तब मामला दर्ज किया गया था जब आप नेता सनी सिंह ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भड़काऊ बयान दिया, अफवाहें फैलाईं और धार्मिक और सांप्रदायिक दुश्मनी पैदा करने की कोशिश की। बग्गा ने 30 मार्च को एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित तौर पर धमकाया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बग्गा के बयान और वीडियो क्लिप भी सौंपे
तजिंदर के पिता कृपाल सिंह बग्गा ने बताया कि "लगभग 10 पंजाब पुलिस के पुलिसकर्मी सुबह उनके घर में घुसे। जब मैंने गिरफ्तारी का वीडियो बनाने की कोशिश की तो उन्होंने मुझे चेहरे पर घूंसा मारा। उन्होंने मेरा फोन भी छीन लिया। सुबह 8:30 बजे, उन्होंने तजिंदर को घर से ले गये।
भाजपा ने इस गिरफ्तारी की निंदा की की है और दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा, "यह बेहद शर्मनाक है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजनीतिक विरोधियों को डराने के लिए पंजाब में अपनी पार्टी की राजनीतिक शक्ति का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया है। दिल्ली का हर नागरिक इस संकट की घड़ी में तजिंदर पाल सिंह बग्गा के परिवार के साथ खड़ा है।"
भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा: "तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवानों ने गिरफ्तार कर लिया और उनके घर से ले गए। एक सच्चा सरदार, वह इस तरह की हरकतों से भयभीत या कमजोर नहीं हो सकता। एक सच्चे सरदार से इतना डर क्यों?"