जयपुर। 27 वर्षीय पंजाबी गायक रेपर की सिद्धू मूसेवालाआज रविवार 29 मई को मनसा जिले में अज्ञात हमलावरों गोली मारकर दिनदहाडे हत्या कर दी। रविवार दोपहर मनसा के जवाहरके गांव में हुई फायरिंग की घटना में गायक मूसेवाला सहित कम से कम तीन लोग घायल हो गए। उन्हें तुरंत मानसा के एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां सिद्धू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मूसेवाला की सुरक्षा पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार ने शनिवार (28 मई) को ही वापिस ली थी। मूसेवाला की सुरक्षा में चार पुलिस गनमैन थे, जिनमें से दो को वापस ले लिया गया था।
आईएएनएस के अनुसार, मूसेवाल अपनी गाडी में सवार होकर कही जा रहे थे तभी हमलावरों ने गायक और उसके दो दोस्तों पर गोली चला दी। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
बता दें कि अपने गीत 'संजू' में हिंसा और बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने के आरोपों का सामना कर रहे मूसेवाला 3 दिसंबर, 2021 को कांग्रेस में शामिल हुए। अपनी अनूठी रैपिंग शैली से खुद के लिए जगह बनाने वाले मूसेवाला 'लीजेंड' जैसे हिट ट्रैक के लिए जाने जाते हैं। ', 'शैतान', 'बस सुनो', 'जट्ट दा मुकाबाला' और 'हथियार', कई अन्य शामिल हैं।
सालभर पहले मूसेवाला कांग्रेस में शामिल हुए थे। अपने नामांकन हलफनामे के अनुसार 7.87 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ, गायक से राजनेता बने, जो खुली जीप पर सवारी करना पसंद करते थे, उन पर चार आपराधिक मामले थे, जिनमें दो अश्लील दृश्यों के लिए थे।