पुष्कर धामी ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, पीएम मोदी सहित ये ​वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

जयपुर। पुष्कर सिंह धामी ने आज दूसरी बार देहरादून के परेड ग्राउंड में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। धामी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और योगी आदित्यनाथ, मनोहर लाल खट्टर सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे। पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने शपथ दिलाई। बता दें कि इससे धामी लगातर दुसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने हैं।

आठ कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली
इस शपथ ग्रहण समारोह में पुष्कर धामी सहित आठ कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली। उनमें से पांच पिछले बार भी कैबिनेट मंत्री जिसमें सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, रेखा आर्य और गणेश जोशी शामिल हैं। मंत्रिमंडल में आज तीन नए चेहरों, चंदन राम दास, सौरभ बहुगुणा और प्रेमचंद अग्रवाल को भी शामिल किया गया।

इससे पहले मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी सस्पेंस को खत्म करते हुए बीजेपी ने सोमवार को धामी को उत्तराखंड में विधायक दल का नेता चुन लिय। विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने की जहां सर्वसम्मति से पुष्कर धामी को विधायक दल का नेता चुना।

विधानसभा सीट हार गये थे धामी
बता दें कि इस बार के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी खटीमा सीट से चुनाव हार गये थे। खटीमा से कांग्रेस उम्मीदवार भुवन चंद्र कापड़ी ने उन्हें 6,579 मतों से हराय था। हार के कारण धामी के फिर से मुख्यमंत्री बनने पर सवाल उठाये जा रहे थे और पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी, विधायक धन सिंह रावत और उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज सहित कई नाम मुख्यमंत्री के संभावित विकल्पों में शामिल थे।