रा.बा.उच्च प्रा. विद्यालय में डॉ बाबा साहेब अंबेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि दी
विराटनगर न्यूज - विराटनगर के गाँव बागावास चौरासी में स्थित रा.बा.उच्च प्रा. विद्यालय में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम ग्राम वासियों और स्कूल स्टाफ ने बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित करके शत शत नमन किये और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जन सेवक जयराम बुनकर ने कहा कि बाबा साहेब के विचारों को अपने जीवन में अपनाकर युवा पीढ़ी समाज व राष्ट्र के कल्याण के लिए कार्य करे।
विद्यालय के अध्यापक राजीव कुमार वर्मा ने बाबा साहेब को ज्ञान का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे महामानव के जीवन से देश के नागरिकों को प्रेरणा लेनी चाहिए। बाबा साहब ने जीवन को संवारने के लिए जो तीन मंत्र दिए थे वो है शिक्षित बनो, संगठित बनो, संघर्ष करो। इनको अपने जीवन में उतार कर समाज व देश के कल्याण के लिए हर नागरिक को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। इस मौके पर जयराम बुनकर, विक्रम मीणा, शांतिलाल शर्मा, रोहिताश कुमार सैनी, हेमंत कुमार मीणा, राजीव कुमार वर्मा, सुनीता कुमारी, हरदेव सिंह, विनोद, माधवी देवी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संवाददाता विजयपाल सैनी शाहपुरा