रबी 2021-22 :फसल कटाई प्रयोग कार्यशाला तालेड़ा में संपन्न

संवादाता शिवकुमार शर्मा

बूंदी |
फसल उत्पादन के वैज्ञानिक तरीके से अनुमान लगाने के लिए तथा किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत बीमा का सही फायदा दिलाकर आकस्मिक आपदाओं के आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए मौसम रबी 2021-22 के फसल कटाई प्रयोग कार्यशाला का आयोजन तहसील तालेड़ा में किया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार मोहनलाल ने कहा कि कोई भी प्रयोग नष्ट नहीं होना चाहिए तथा बताई गई विधि से फसल कटाई प्रयोग के समस्त मापदंडों को पूरा करते हुए निर्धारित प्रक्रियाओं से कार्य संपादन किया जाना चाहिए।
मास्टर ट्रेनर सहायक सांख्यिकी अधिकारी सत्यवान शर्मा ने कहा कि फसल कटाई प्रयोग फसल बोने से लेकर फसल काटने तक नियत मापदडों के अनुसार निर्धारित प्लॉट से फसल उत्पादन के अनुमान की वैज्ञानिक विधि है जिसके अनुसार रेण्डेमाईजेशन करके सही आंकलन के नजदीक पंहुचा जाता है। यह कार्य किसानों को मौसम की मार से बचाकर बीमा कम्पनी एवं सरकार से हानि का मुआवजा दिलाने की एक ऐसी पद्धति है जिसमें राजस्व मंडल राजस्थान, अजमेर, राज्य् कृषि विभाग, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, बीमा कंपनी, भू अभिलेख विभाग आदि के समन्वय से फसल कटाई प्रयोग सम्पाादित किये जाते हैं। इस समयबद्ध प्रक्रिया के बारे में शर्मा ने विस्तार पूर्व समस्त प्राथमिक कार्यकर्ताओं पटवारी, गिरदावर, कृषि पर्यवेक्षक,सहायक कृषि अधिकारी आदि को प्रशिक्षण देकर उनके प्रश्नों का समाधान किया। ऑनलाइन सीसीई ऐप के बारे में दिनेश जैन ने जानकारी दी कि शत प्रतिशत प्रयोग मोबाइल सीसीई ऐप से होना चाहिए।
कानूनगो राजेंद्र जैन, ऑनलाइन सीसीई ऐप के दिनेश जैन ,फ्यूचर जनरली इंश्योरेंस कंपनी के दिनेश आदि ने प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। एनएसएसओ के वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी हेमराज मीणा , नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह, लैंड रिकॉर्ड से श्वेता जांगिड़ सहित तहसील तालेड़ा के कार्मिक मौजूद रहे।