जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार पेगागस मामले को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं। राहुल गांधी ने मीड़िया से चर्चा करते हुए कहा है कि जब तक सरकार पेगासस मामले पर संसद में चर्चा नहीं करती हम कहीं नहीं जायेंगे। राहुल गांधी ने ने बुधवार को कहा कि पेगासस स्पाइवेयर का इस्तेमाल कर जासूसी करने के आरोप निजता के बारे में नहीं बल्कि एक राष्ट्र-विरोधी कृत्य और देशद्रोह हैं। एक मीडिया प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राहुल गांधी बोले कि पूरा विपक्ष पेगासस मुद्दे को लेकर एकजुट है। गांधी ने कहा है कि हमारा सिर्फ एक सवाल है। क्या भारत सरकार ने Pegasus को खरीदा है, हां या नहीं? क्या सरकार ने अपने ही लोगों पर पेगासस हथियार का इस्तेमाल किया, हां या नहीं ?, और इस मुद्दे पर सरकार को संसद में चर्चा करनी ही होगी।
वहीं, गांधी ने युवाओं और भारतीय जनता को संबोधित करते हुए पुछा कि 'नरेंद्र मोदी जी ने आपके फोन में हथियार लगा दिया था। इस हथियार का इस्तेमाल मेरे खिलाफ, सुप्रीम कोर्ट, कई नेताओं, प्रेस के लोगों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ किया गया है। तो सदन में इस पर चर्चा क्यों नहीं होनी चाहिए? इसी बीच विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ एक संयुक्त रणनीति पर चर्चा के लिए सुबह अपने कार्यालय में 14 दलों के नेताओं की बैठक की। इस बैठक में राहुल गांधी भी शामिल थे।
इधर ममता की हुंकार, कहा अब पूरे देश में खेला होवे
वहीं दूसरी ओर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और कहा कि मोदी के खिलाफ मुझे कोई भी चेहरा मंजूर है। और 2024 में बीजेपी को हराने के लिए सभी को एकजुट होना पड़ेगा। ममता ने कहा कि अब अच्छे दिन बहुत देख लिये, अब सच्चे दिन देखने हैं।