जयपुर। लखीमपुर खीरी के किसान हत्याकांड को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार से बीजेपी को आडे हाथों लिया है। भारत जोडो यात्रा के दौरान गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और अन्यदाताओं के लिए हमेशा संघर्ष करने की बात कही।
कांग्रेस नेता ने ट्विट करते हुए कहा कि, एक साल बीत गया, लेकिन लखीमपुर खीरी के शहीद किसानों को अभी तक इंसाफ नहीं मिला। राहुल गांधी ने इंसाफ नही मिलने का कारण भाजपा सरकार को बताया है। राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने हमेशा से अपराधियों को बचाया है। और हमेशा की तरह लखीमपुर खीरी में हुई घटना के आरोपियों को भी भाजपा सरकार बचा रही है। राहुल ने किसानों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।
राहुल गांधी का ट्विट, 'एक साल बीत गया, लेकिन लखीमपुर खीरी के शहीद किसानों को इंसाफ नहीं मिला। वही- हमेशा की तरह भाजपा अपराधियों को बचा रही है। जब हमने भारत जोड़ो यात्रा करने का फैसला लिया, तब हमारे लिए किसान आंदोलन एक बड़ी प्रेरणा थी अन्नदाताओं को न्याय दिलाए बिना ये संघर्ष ख़त्म नहीं होगा।' बता दें कि लगभग एक साल पहले उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में आंदोलन कर रहे किसानों पर गृह राज्य मंत्री टेनी के बेटे ने आशीष मिश्रा ने किसानों को अपनी गाडी से रौंद दिया। जिसमें चार किसानों की मौत हो गई थी।