लोकसभा सदयस्ता बहाल होने के बाद पहली बार राहुल गांधी वायनाड दौरे पर
दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद वे पहली बार अपने लोकसभा निवार्चित श्रेत्र वायनाड का दौरा करेंगे। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 12-13 अगस्त को वायनाड का दौरा करेंगे, जो संसद सदस्य के रूप में बहाल होने के बाद अपने निर्वाचन क्षेत्र की उनकी पहली यात्रा है।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा आपराधिक मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगाने के कुछ दिनों बाद सोमवार को लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी को सांसद के रूप में बहाल कर दिया।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक ट्वीट में कहा. "12-13 अगस्त को, राहुल गांधी जी अपने निर्वाचन क्षेत्र वायनाड में होंगे! वायनाड के लोग खुश हैं कि लोकतंत्र की जीत हुई है, उनकी आवाज़ संसद में लौट आई है! राहुल जी सिर्फ एक सांसद नहीं बल्कि उनके परिवार के सदस्य हैं !"
गौरतलब है कि गांधी को 24 मार्च को लोकसभा सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था, जब गुजरात के सूरत में मेट्रोपॉलिटन अदालत ने उन्हें मामले में दो साल की जेल की सजा सुनाई थी। 7 जुलाई को गुजरात उच्च न्यायालय ने सजा पर रोक लगाने की उनकी याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद उन्होंने 15 जुलाई को शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया।