राहुल गांधी ने बीजेपी को दिखाया आइना, ट्विटर पर मंहगाई और बेरोजगारी सहित कई आंकडे पेश किये

जयपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, देश पर बढते कर्ज को लेकर सत्तारूढ पार्टी पर एक बार फिर निशाना साधा है। दरअसल राहुल गांधी ने ट्विटर पर कुछ आंकडे पेश किये हैं जिसमें उन्होंने वर्ष 2014 में कांग्रेस के राज में और वर्ष 2022 में बीजेपी के राज में एलपीजी गैस के दाम, बेरोजगारी दर, देश पर कर्ज, डॉलर के मुताबिक रूपये की कीमत, ट्रेड घाटा जैसे तथ्यों की तुलना की है। हालांकि राहुल गांधी ने कुछ बयान नहीं दिया लेकिन उनका यह पोस्ट सीधा सीधा भाजपा सरकार को आइना दिखा रहा है।

राहुल के के ट्विट के मुताबिक वर्ष 2012 में भारत सरकार पर 56 लाख करोड का कर्ज था जो कि 2022 में बढ़कर 139 करोड हो गया है। बर्ष 2012 में बेरोजगारी दर 4.7 प्रतिशत थी जो कि 2022 में बढ़कर 7.8 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इसके अलावा एलपीजी सिलेंडर के दाम वर्ष 2012 में 410 रूपये थे जो कि वर्ष 2022 में बढ़कर 1054 रूपये तक पहुंच चुके हैं।

राहुल गांधी ने पोस्ट में डॉलर के मुकाबले रूपये की गि​रती कीमत को भी दिखाया है जिसके मुताबिक वर्ष 2012 में एक डॉलर 59 रूपये के बराबर था जोकि अब गिरकर 89 रूपये के बराबर पहुंच गया है। इसके अलावा ट्रेड घाटा सन 2012 में 135 बिलियन डॉलर था जो कि बढ़कर अब 190 बिलियन डॉलर पहुंच गया है।