Rahul Gandhi ने बढ़ती हुई महंगाई पर सरकार को घेरा, बोले जनता की रक्षा के लिए कदम उठाए मोदी सरकार

जयपुर। देश में बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से सरकार पर सवाल उठाये हैं। राहुल गांधी ने महंगाई पर एक ट्विट करते हुए कहा अब भारत सरकार को आम जनता को मंहगाई से राहत पहुंचाने के लिए कदम उठाने चाहिए। क्योंकि रूस यूक्रेन युद्ध से पहले ही मंहगाई बहुत बढ़ चुकी है जिसने गरीबों और मध्यम वर्ग को पूरी तरह कूचल दिया है। और अब फिर से मंहगाई बढ़ने वाली है।
राहुल गांधी का ट्विट
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विट करते हुए कहा कि,  "रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने से पहले ही कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि ने गरीबों और मध्यम वर्ग को कुचल दिया था। यह मंहगाई अब और भी बढ़ने वाली है।

 

राहुल गांधी ने आंकडे जारी करते हुए बताया कि कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल 100 डॉलर से ज्यादा पहुंच गई है, खाद्य कीमतों में 22 फीसदी की वृद्धि हुई है।" 

Inflation is a TAX on ALL Indians.

Record price rise had crushed the poor & middle class even before Ukraine war began.

It will increase further as:
- Crude > $100/barrel
- Food prices expected to rise 22%
- COVID disrupts Global Supply Chain

GOI must act NOW. Protect people. pic.twitter.com/yR2Pk7Asaf

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 19, 2022

राहुल गांधी के मुताबिक कच्चे तेल और गैर-खाद्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि होने से खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी में आठ महीने के उच्चतम स्तर 6.07 प्रतिशत पर पहुंच गई। राहुल गांधी ने कहा कि अब भारत सरकार को लोगों की रक्ष हेतु कदम उठान चाहिए। इस दौरान थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति बढ़कर 13.11 प्रतिशत हो गई है।