जयपुर। कांग्रेस के वरिष्ट नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही जारी वर्ल्ड हैप्प्पीनेस इंडेक्स में भारत की रैंक को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने वर्ल्ड हैप्पीनसे इंडेक्स 2022 का हवाला देते हुए कहा कि वो दिन दूर नहीं जब भारत नफरत और आक्रोश के मामले में नंबर एक होगा।
नफरत में जल्द टॉप होंगे
राहुल गांधी ने एक ट्विट में इंटरनेशनल रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए हैप्पीनेस इंडेक्स, हंगर इंडेक्स और फ्रीडम इंडेक्स के आंकड़े बताये जिनके अनुसार खुश रहने के मामले में भारत पूरे विश्व में 136 नंबर है। वहीं भुखमरी के मामले में 101 नंबर पर और खुश रहने के मामले में 119 नंबर पर हैं। राहुल गांधी ने इन आंकड़ों के साथ ट्विट में लिखा जल्द ही हम नफरत और आक्रो के माामले में टॉप पर होंगे।
पाकिस्तान से से नीचे भारत
हाल ही जारी हैप्पीनेस इंडेक्स 2022 के मुताबिक भारत की रैंक विश्व भर में 136 हैं। वहीं, पडोसी देश पाकिस्तान इस मामले में भारत से 15 पायदान उपर 121 नंबर पर है। यानि पाकिस्तान के लोग भारत के लोगों से ज्यादा खुश रहते हैं।
मंहगाई पर भी घेर चुके हैं राहुल गांधी
इससे पहले राहुल गांधी मंहगाई के मामले में सरकार को उचित कदम उठाने की सलाह दे चुके हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा था कि , ‘यह महंगाई और बढ़ेगी, क्योंकि कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल 100 डॉलर से अधिक है। खाद्य वस्तुओं की कीमतों में 22 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है। राहुल गांधी ने कहा कि ‘भारत सरकार को अब कार्रवाई करनी चाहिए और गरीब लोगों को महंगाई से बचाना चाहिए।