Rahul Gandhi की बीजेपी सरकार को सीधी -सट्ट, 'मोदी से डरते नहीं हैं'

जयपुर। नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा हेराल्ड हाउस में यंग इंडियन लिमिटेड के ऑफिस को सील किए जाने के बाद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार को साफ संदेश दे दिया है कि वे प्रधानमंत्री मोदी से डरते नहीं है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा, “सरकार हमें डराने की कोशिश कर रही है। हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते। उन्होंने कहा कि “मेरा कर्तव्य राष्ट्र, उसके लोकतंत्र की रक्षा करना और सद्भाव बनाए रखना है। मैं ऐसा ही करता रहूंगा ”

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा की , "सच्चाई को बैरिकेड नहीं किया जा सकता।
कर लें जो करना है, मैं प्रधानमंत्री से नहीं डरता, मैं हमेशा देश हित में काम करता रहूंगा। सुन लो और समझ लो!"

सच्चाई को बैरिकेड नहीं किया जा सकता।

कर लें जो करना है, मैं प्रधानमंत्री से नहीं डरता, मैं हमेशा देश हित में काम करता रहूंगा।

सुन लो और समझ लो! pic.twitter.com/akqfS8AYaS

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 4, 2022


गौरतलब है कि, नेशनल हेराल्ड मामले में वीडियो नहीं कॉन्ग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से लंबी पूछताछ के बाद नेशनल हेराल्ड हाउस के इंडिया लिमिटेड ऑफिस को सील कर दिया। बुधवार को दिल्ली पुलिस ने 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जवानों को तैनात कर दिया कांग्रेस ने दावा किया पुलिस ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास और भारत में राहुल गांधी के आवास की घेराबंदी की।

कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना
दूसरी तरफ कांग्रेस मुख्यालय के बहार पुलिस फाॅर्स तैनात किये जाने पर कोंग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा की, मोदी सरकार ने यंग इंडियन के कार्यालय की सीलिंग और देश में बढ़ती की बेरोजगारी, बढ़ती हुई महंगाई जैसे मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन करने की वजह से ऐसा किया है.